महाराष्ट्र: उद्धव कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, जानें किसे कौन सी मिली मिनिस्ट्री

उद्धव सरकार में अहम मंत्रालय एनसीपी और कांग्रेस के पास आए हैं। गृह, वित्त समेत कई अहम विभाग कांग्रेस और एनसीपी के पास हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को पर्यटन और पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है।

 
महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा
महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा

हाइलाइट्स

  • महाराष्ट्र में उद्धव सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है, एनसीपी और कांग्रेस के हिस्से वित्त, गृह सहित कई अहम मंत्रालय
  • शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को पर्यावरण मंत्रालय, एनसीपी नेता अजित पवार को मिला है वित्त मंत्रालय
  • उद्धव सरकार में अब कुल 43 मंत्री, 28 नवंबर को उद्धव सरकार ने जब शपथ ली तो उस वक्त तीनों दल से दो-दो मंत्री बने थे
मुंबई
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। सरकार बनने और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद महा अघाड़ी के तीनों दलों के बीच लंबी बातचीत के बाद अब सरकार के विभाग बांट दिए गए हैं। उद्धव सरकार में एनसीपी के नेता अनिल देशमुख को गृह मंत्रालय और अजित पवार को वित्त मंत्रालय दिया गया है। शिवसेना के नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को पर्यटन और पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है। ज्यादातर अहम मंत्रालय कांग्रेस और एनसीपी के खाते में हैं।हालिया विस्तार के बाद उद्धव सरकार में कुल 43 मंत्री हो गए हैं। 28 नवंबर को उद्धव सरकार ने जब शपथ ली तो उस वक्त तीनों दल शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी से दो-दो मंत्री बने थे। उद्धव के साथ महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और कांग्रेस के ही नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, एनसीपी के जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने शपथ ली थी। बाद में हुए विस्तार में 36 मंत्रियों ने शपथ ली। आइए, एक नजर डालते हैं सभी विभागों पर-कैबिनेट मंत्री

 

Chitra मंत्री (पार्टी) मंत्रालय
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (शिवसेना) जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, इन्फर्मेशन ऐंड पब्लिक रिलेशंस, लॉ ऐंड जुडिशरी और बाकी विभाग जो अभी आवंटित नहीं हुए
डेप्युटी सीएम अजित पवार (एनसीपी) फाइनैंस ऐंड मिनिस्ट्री ऑफ प्लानिंग
एकनाथ शिंदे (शिवसेना) शहरी विकास मंत्रालय
  सुभाष देसाई (शिवसेना) इंडस्ट्री ऐंड माइनिंग व मिनिस्ट्री ऑफ मराठी
  आदित्य ठाकरे (शिवसेना) पर्यटन, पर्यावरण और प्रोटोकॉल मंत्रालय
  बालासाहेब थोराट (कांग्रेस) रेवेन्यू मिनिस्ट्री
  छगन भुजबल (एनसीपी) फूड, सिविल सप्लाइज ऐंड कंज्यूमर प्रॉटेक्शन
  जयंत पाटिल (एनसीपी) वाटर रिर्सोसेस ऐंड कमांड एरिया डेवलपमेंट
  अशोक चव्हाण (कांग्रेस) पब्लिक वर्क्स (पब्लिक अंडरटेकिंग्स को छोड़कर)
 Dilip Dattatray Walse Patil दिलीप दत्तात्रेय पाटिल (एनसीपी) लेबर, स्टेट एक्साइज
  राजेंद्र भास्करराव सिंगणे (एनसीपी) फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन
  राजेश अंकुशराव टोपे (एनसीपी) पब्लिक हेल्थ ऐंड फैमिली वेलफेयर
Dr Nitin Raut appointed as Nagpur's new Guardian Minister - The Live Nagpur नितिन काशीनाथ राउत (कांग्रेस) ऊर्जा
  वर्षा एकनाथ गायकवाड़ (कांग्रेस) स्कूल एजुकेशन
  जितेंद्र सतीश (एनसीपी) हाउसिंग
  सुनील छत्रपति केदार (कांग्रेस) डेयरी डेवलमपमेंट, स्पोर्ट्स ऐंड यूथ वेलफेयर
  विजय वडेट्टीवार (कांग्रेस) अदर बैकवर्ड क्लासेस, सोशली ऐंड एजुकेशनली बैकवर्ड क्लासेस, खार लैंड डेवलमेंट
  अमित देशमुख (कांग्रेस) मेडिकल एजुकेशन, कल्चरल अफेयर्स
  उदय रविंद्र सामंत (शिवसेना) हायर ऐंड टेक्निकल एजुकेशन
  दादाजी भुसे (शिवसेना) कृषि, एक्स सर्विसमेन वेलफेयर
  संजय दुलीचंद राठौड़ (शिवसेना) वन, डिजास्टर मैनेजमेंट
  गुलाबराव रघुनाथ पाटिल (शिवसेना) वाटर सप्लाई ऐंड सैनिटेशन
  केसी पाडवी (कांग्रेस) ट्राइबल डेवलमेंट
  संदीपनराव आसाराम भुमरे (शिवसेना) एंप्लायमेंट गारंटी, हॉर्टिकल्चर
  बालासाहेब उर्फ श्यामराव पाटिल (एनसीपी) कोऑपरेशन, मार्केटिंग
  अनिल परब (शिवसेना) ट्रांसपॉर्ट, पार्लियामेंट्री अफेयर्स
  यशोमति ठाकुर (कांग्रेस) वीमेन ऐंड चाइल्ड डेवलमेंट
  धनंजय मुंडे (एनसीपी) सोशल जस्टिस
  शंकरराव यशवंतराव (शेतकरी क्रांतिकारी पक्ष) मृदा और जल संरक्षण

राज्यमंत्री

क्रमांक मंत्री (पार्टी) मंत्रालय
  अब्दुल सत्तार (शिवसेना) (मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट), रूरल डेवलपमेंट, पोर्ट लैंड डेवलपमेंट ऐंड स्पेशल असिस्टेंस
  सतेज पाटिल (कांग्रेस) होम (अर्बन), हाउसिंग, ट्रांसपोर्ट, इनफर्मेंशन टेक्नॉलजी, पार्लियामेंट्री अफेयर्स, एक्स-सर्विसमेन वेलफेयर
  शंभुराजे देसाई (शिवसेना) होम (रूरल), फाइनैंस, प्लानिंग, स्टेट एक्साइज, स्किल डेवलपमेंट ऐंड ऐंटरप्रेन्योरशिप, मार्केटिंग
 राज्यमंत्री दत्ता मामा भरणे सोलापूर चे नवे पालकमंत्री - Pritisangam News Paper दत्ता भरणे (एनसीपी) पब्लिक वर्क्स (पब्लिक अंडरटेंकिग्स छोड़कर), सॉइल ऐंड वाटर कंजर्वेशन, फॉरेस्ट्स, एनिमल हजबेंडरी, डेयरी डेवलपमेंट ऐंड फिशरीज, जनरल एडमिनेस्ट्रेशन
Dr. Vishwajeet Kadam | Social Justice & Special Assistance Department विश्वजीत कदम (कांग्रेस) कोऑपरेशन एग्रिकल्चर, सोशल जस्टिस, फूड, सिविल सप्लाइज ऐंड कंज्यूमर प्रटेक्शन, माइनोरिटीज डेवलपमेंट ऐंड औकाफ, मराठी लैंग्वेज
  राजेंद्र पाटिल यद्रावकर (शिवसेना) पब्लिक हेल्थ ऐंड फैमिली वेलफेयर, मेडिकल एजुकेशन, फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, टेक्सटाइल, कल्चरल अफेयर्स
 सार्वजनिक बांधकाम राज्यमंत्री संजय बनसोडे यांचा दौरा... संजय बनसोडे (एनसीपी) इन्वाइरनमेंट, वाटर सप्लाई, पब्लिक वर्क्स (पब्लिक अंडरटेंकिंग्स ), एंप्लॉयमेंट गारंटी, अर्थक्वेक रीहबिलिटेशन, पार्लियामेंट्री अफेयर्स
  प्राजक्त तनपुरे (एनसीपी) अर्बन डेवलपमेंट, इनर्जी, ट्राइबल डेलपमेंट, हाइयर ऐंड टेक्निकल एजुकेशन, डिसास्टर मैनेजमेंट, रिलीफ ऐंड रीहबिलिटिशेन
  अदिति टटकरे (एनसीपी) इंडस्ट्रीज, माइनिंग, टूरिज्म, हॉर्टिकल्चर, स्पोर्ट्स, यूथ वेलफेयर, प्रोटोकॉल, इनफर्मेशन ऐंड पब्लिक रिलेशंस
 जनतेची नवी हाक अपना भिडू - बच्चू कडू मा.राज्यमंत्री बच्चू कडू यांच्या वाढदिवसानिमित्त विशेष लेख. ओमप्रकाश उर्फ बच्चू बाबाराव कडू (प्रहार जनशक्ति पार्टी) जल संसाधन और क्षेत्र विकास,स्कूल शिक्षा, महिला और बाल विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग, मुक्त जाति, कामगार

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *