Skip to content
chalisa.co.in

Chalisa and Aarti Sangrah in Hindi

Mantra Shloka and Stotras

  • Shiv Mahimna Stotra meaning in marathi Stotra
  • Women’s health issues list Health
  • Most powerful buddhist mantra Mantras
  • आरती श्री गिरिराज जी की || Shri Giriraj Ji Ki Aarti || Uncategorized
  • ek shloki geeta in hindi Stotra
  • Shrawan 2016 dates Articles
  • Durga Saptashloki Stotra Stotra
  • Pincode of Mumbai City Articles

किस माह में हुआ है आपके बच्चे का जन्म, इससे जानिए उसके बारे में रोचक बातें

Posted on April 9, 2018 By admin No Comments on किस माह में हुआ है आपके बच्चे का जन्म, इससे जानिए उसके बारे में रोचक बातें

किस माह में हुआ है आपके बच्चे का जन्म, इससे जानिए उसके बारे में रोचक बातें

बर्थ मंथ के रहस्य
पैरेंट्स अपने बच्चों के बारे में जानने के लिए हरदम इच्छुक होते हैं। उन्हें क्या पसंद है, क्या नहीं, किस तरह से उनकी सही परवरिश हो, इन बातों पर गौर करते रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको आपके बच्चे के बारे में रोचक जानकारी देंगे। ये जानकारी उनके जन्म के माह से संबंधित है। विशेषज्ञों ने विभिन्न शोध के बाद यह बताया है कि एक बच्चे का जिस महीने में जन्म होता है, उसका उस पर विशेष प्रभाव पड़ता है। यह महीना उसके स्वभाव को निर्धारित करता है, उसकी पसंद-नापसंद इसी से संचालित होती है। तो देर किस बात की… आगे की स्लाइड्स में जानिए आपके बच्चे का बर्थ मंथ उसके बारे में क्या कहता है।

जनवरी बेबीज
अगर आपके बच्चे का जन्म जनवरी के महीने में हुआ है, तो आपको उसके भविष्य की चिंता करना छोड़ देना चाहिए। क्योंकि ये बच्चे अपने भविष्य को एक सफल आकार देने में सक्षम होते हैं। आप बस देखते रह जाएंगे और ये सफलता की सीढ़ियां चढ़ जाएंगे। जनवरी में जन्मे बच्चे स्मार्ट होते हैं, ये हैंडसम बच्चे कहलाते हैं। अपने भविष्य को लेकर गंभीर होते हैं लेकिन साथ ही स्वभाव से हंसमुख भी होते हैं, मगर थोड़ी ही देर में बोर हो जाते हैं। जनवरी में जन्मे बच्चे जिद्दी और अड़ियल भी होते हैं, अगर कोई काम करना पसंद नहीं करते तो इन्हें मनाना असंभव सी बात है।

फरवरी बेबीज
दिल की सुनते हैं, दिल की करते हैं, किसी के कहे पर नहीं चलते… बस ऐसे ही होते हैं फरवरी में जन्मे बच्चे। ये जैसे हैं, वैसे ही आपके सामने रहेंगे, बनावटी बनना इन्हें आता नहीं, दिल इनका शीशे की तरह साफ होता है और दूसरों से भी ऐसी ही अपेक्षा रखते हैं। नई चीजें सीखने में काफी तेज होते हैं ये बच्चे। इमोशनल होते हैं और कोई भी बात इनके दिल को जल्दी छू जाती है। भावनाओं की बाड़ होती है इनके अंदर, इसलिए तुरंत गुस्सा हो जाते हैं और फिर इन्हें कंट्रोल करना मुश्किल होता है।

मार्च बेबीज
मार्च में जन्मे बच्चों की सबसे बड़ी बात, ये काफी भावात्मक होते हैं। इसलिए इनका इनके अभिभावकों को अधिक ध्यान रखना चाहिए। छोटी-छोटी बातें इनके दिल को छू जाती हैं। रिश्तों से जुड़ी भावनाएं क्या होती हैं, इन्हें ये बचपन में ही सीख जाते हैं। लेकिन स्वभाव की बात करें तो मार्च में जन्मे बच्चे सबको प्यार करने वाले होते हैं। लोग अपने आप इनकी ओर आकर्षित होने लगते हैं। आप इन बच्चों पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं, ये दिल के साफ होते हैं और झूठ बोलना इनकी आदत नहीं होती।

अप्रैल बेबीज
निडर होकर जीना, अप्रैल में जन्मे बच्चों की एक खासियत है। जो मन में आ गया, बस वो करके दिखाना है। इनकी इस बात पर कई बार इनके माता-पिता परेशानी में आ जाते हैं। ये बच्चे एक जगह शांति से नहीं बैठते, हर समय हरकत में रहना इनकी आदत होती है।
लेकिन अप्रैल में जन्मे बच्चे स्वभाव के निराले होते हैं, अगर समझाया जाए, तो बात जल्दी समझ जाते हैं। भरोसे के लायक होते हैं, शरारती होते हैं लेकिन शांतिपूर्वक बात मान भी जाते हैं। ये बच्चे सकारात्म्क मानसिकता वाले होते हैं और यही कारण है कि ये जीवन में सफल बनते हैं।

मई बेबीज
इन बच्चों की चिंता माता-पिता को छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि ये अपना ही नहीं, दूसरों का ख्याल रखना भी जानते हैं। भावनात्मक, संवेदनशील एवं साथ ही भरोसेमंद होते हैं ये बच्चे। लेकिन इसके चलते इन्हें बोरिंग ना समझें, इन्हें धूमना-फिरना, मौज-मस्ती करना बेहद पसंद है। संगीत और नाच-गाना, दोनों का शौक रखते हैं ये बच्चे। दूसरों का आकर्षण खींच सकते हैं और उनके लिए आकर्षण का केंद्र बने रहना भी इन्हें पसंद है। स्वभाव के जिद्दी होते हैं, जब अपनी जिद्द पर आ जाएं तो फिर किसी की नहीं सुनते।

जून बेबीज
बहुत बोलते हैं ये बच्चे और दिमाग तो इनका घोड़े की तरह दौड़ता है। अगर आप इन्हें मौका दें, तो ये अपने शब्दों से किसी का भी दिल जीत सकते हैं। बड़े होकर ऐसे ही बच्चे बेस्ट सेल्समैन एवं प्रवक्ता बन सकते हैं। एक ही समय पर कई काम कर सकते हैं और जल्दी बोर भी नहीं होते। दोस्त बनाना, उनसे गपशप करते रहना इन्हें पसंद है। दुनिया की सैर करना इन्हें पसंद है। ये हरपल लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन अगर ये किसी काम से बोर हो रहे हैं तो इनकी बोरियत गुस्से में तब्दील होकर दिखाई देती है।

जुलाई बेबीज
क्या आपने अपने आस-पड़ोस में ऐसे बच्चे देखे हैं जो राह चलते बच्चों को दोस्त बना लेते हैं, गली में घूम रहे जानवरों को उठाकर घर ले आते हैं, उन्हें पालने का विचार बना लेते हैं। जुलाई में जन्मे बच्चे बस ऐसे ही होते हैं। इन्हें जानवरों से बेहर प्यार होता है। अगर जानवर ना मिलें, तो गुड्डे-गुड़ियों से अपना दिल बहला लेते हैं। लेकिन इनके व्यवहार की बात करें तो मन के सच्चे होते हैं। इन्हें बड़ों का खूब प्यार मिलता है। अधिक नहीं बोलते, लेकिन संगत अपने अनुसार मिलने पर इनकी शरारती हरकतें सामने आने लगती हैं।

अगस्त बेबीज
खुद को किसी राजा-महाराज की संतान समझते हैं ये बच्चे। ये इनका निगेटिव नहीं, पॉजिटिव प्वाइंट ही है। इन बच्चों को कम चीजों में गुजारा करना नहीं पसंद। अपने अनुसार वातावरण पसंद करते हैं। जिद्दी होते हैं और चाहते हैं कि लोग इनकी ही सुनें। अगर इनकी तारीफ करो तो बेहद खुश होते हैं। ऐसे लोगों के साथ ही इनकी अधिक बनती है जो इन्हें पसंद करते हैं। ये बच्चे तेज होते हैं, जल्दी चीजें समझते हैं और अच्छा रिजल्ट देते हैं। जहां दिमाग अधिक लगता है, उन एक्टिविटीज में ज्यादा रुचि लेते हैं।

सितंबर बेबीज
ये हैं परफेक्ट बच्चे… जी हां अगर आपके बच्चे को जन्म सितंबर के महीने का है तो यह मान लीजिए कि आपका बच्चा हर रूप से सर्वश्रेष्ठ है। अपनी चीजों को खुद समेटना, उनका ध्यान रखना, इन बच्चों के खिलौने कभी आप बाहर बिखरे नहीं देखेंगे। सबसे अच्छे-से बात करना, पढ़ाई में भी अच्छे होते हैं ये बच्चे। इनका दिमाग बहुत तेजी से चलता है। हर काम में आगे रहते हैं, फिर वह स्कूल की कोई एक्टिविटी हो या फिर घर का ही कोई काम। आकर्षक, प्यारे लेकिन कभी-कभी जिद्दी भी होते हैं ये बच्चे।

अक्टूबर बेबीज
अगर आपके बच्चे का जन्म अक्टूबर महीने का है, तो आप भाग्यशाली पैरेंट्स हैं। ये समझदार बच्चे होते हैं, इनकी बोली मीठी होती है और ये आसानी से हर किसी को आकर्षित कर लेते हैं। ये बच्चे बड़े होकर कलाकार बनते हैं। बातें करना इन्हें पसंद हैं, आप इनके माता-पिता हैं तो ये आपसे हर पल बातें करने के लिए उत्सुक रहते होंगे। अपने सपनों में खोए रहते हैं, इन्हें कोई भी बात जल्दी चुभ जाती है, जल्दी भावुक हो जाते हैं।

नवंबर बेबीज
अपने लक्ष्य को कैसे प्राप्त करना है, ये इनसे बेहतर कोई नहीं जानता। अगर आपके बच्चे का जन्म नवंबर महीने का है, तो आपका बच्चा वाकई तेज-तर्रार है। अगर एक बार इनके दिमाग में कोई लक्ष्य बैठा दिया जाए, तो ये उसे जीत कर ही चैन की सांस लेते हैं। भरोसेमंद और हर किसी के अच्छे दोस्त बनते हैं। दिल के साफ होते हैं ये बच्चे। सबको प्यार से बुलाते हैं, तहज़ीब से बात करते हैं। ऐसे बच्चे बड़े होकर अच्छे पार्टनर सिद्ध होते हैं। इन्हें आप भविष्य में एक रोमांटिक पार्टनर के रूप में देख पाएंगे।

दिसंबर बेबीज
नवंबर बेबीज की तरह ही, दिसंबर में जन्म वाले लोग भी अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहते हैं। उत्साह, उमंग और खुशहाली से भरे होते हैं ये बच्चे। इन्हें ‘सच्चाई’ पसंद है और उसे दुनिया के सामने लाने के लिए कुछ भी कर जाएंगे। ये सच्चे देशभक्त बनते हैं, संस्कारों और रीति-रिवाजों में विश्वास रखने वाले होते हैं। ये बच्चे भावुक होते हैं, छोटी-छोटी बातें दिल को लगा लेते हैं। लेकिन समझाने पर उस जख़्म को आसानी से भर भी लेते हैं।

Articles Tags:इससे जानिए उसके बारे में रोचक बातें, किस माह में हुआ है आपके बच्चे का जन्म

Post navigation

Previous Post: जानिए क्या है माथे पर तिलक धारण करने का सही नियम
Next Post: Need help – stuck after installing opencart

Related Posts

  • Majhi Aai nibandh Marathi madhe Articles
  • It is very important to have such love for the attainment of salvation Articles
  • Meaning of Name Hanuman Articles
  • The power of Hanuman Chalisa and how it can help you Articles
  • DR ROOPA PATEL, MUMBAI Articles
  • Caste Is What You Do, Not What You Are Articles

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Guru Purnima 2023 : साल 2023 में गुुरु पूर्णिमा कब है? नोट कर लें डेट, पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
  • बेहद ही शुभ रहेंगे चैत्र नवरात्रि के 9 दिन, सुख समृद्धि और मान-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, ज्योतिषाचार्य से जानें कलश स्थापना का समय
  • Understanding Weakness of Nerves: Causes and Treatment Options
  • Why is Lord Shiva called Nityay?
  • Temperature: What is the coldest place on Earth?

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • December 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • August 2020
  • June 2020
  • March 2020
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • March 2019
  • February 2019
  • January 2019
  • November 2018
  • October 2018
  • September 2018
  • August 2018
  • July 2018
  • June 2018
  • May 2018
  • April 2018
  • March 2018
  • February 2018
  • January 2018
  • November 2017
  • September 2017
  • August 2017
  • July 2017
  • June 2017
  • May 2017
  • April 2017
  • March 2017
  • February 2017
  • January 2017
  • December 2016
  • November 2016
  • October 2016
  • September 2016
  • August 2016
  • July 2016
  • April 2016
  • March 2016
  • February 2016
  • January 2016
  • December 2015
  • November 2015
  • October 2015
  • September 2015
  • August 2015
  • July 2015
  • June 2015
  • May 2015
  • April 2015
  • March 2015
  • February 2015
  • January 2015
  • December 2014
  • October 2014
  • September 2014
  • August 2014
  • June 2014
  • May 2014
  • January 2014
  • December 2013
  • November 2013
  • October 2013
  • September 2013
  • August 2013
  • July 2013
  • June 2013
  • May 2013

Tags

2016 aarti anjaneya ashtottar baba chalisa devi devotional songs sanskrit download durga english gayatri gujarati hanuman hindi hindu horoscope indian journey jyotirlinga kali lord mantra? marathi meaning modi MUMBAI namo navratri sanskrit saraswati shani shiv shree shri stotra stotram temple text tree vedic vishnu visit with yatra
  • Mahadeva Krutha Rama Stotram Stotra
  • Shree Vaishno Devi Chalisa in Hindi Aarati
  • श्री शांतादुर्गेची आरती Shree Shantadurgechi Aarti Aarati
  • मूर्ख व्यक्ति का लक्षण क्या है? – What Is The Sign Of A Fool? Stotra
  • NAMITA VADERA, DELHI Articles
  • Vishnu Rekha on Palm Articles
  • आरती दुर्गा जी की (Aarti Sri Durga Ji Ki) Aarati
  • Gajendra Moksha Stotra in Sanskrit Stotra

Copyright © 2023 Chalisa and Aarti Sangrah in Hindi.

Powered by PressBook News WordPress theme