Skip to content
chalisa.co.in

Chalisa and Aarti Sangrah in Hindi

Mantra Shloka and Stotras

  • गीता में छिपा है जीवन जीने का सार Articles
  • Nashik Kumbh Mela 2015 News
  • Invitation cards in marathi for Ganesh Chaturthi Uncategorized
  • Ambhruni Sooktam Stotra
  • एक लंबे इंतजार के बाद पुनर्जीवित होना संभव है Articles
  • 5% rise in SSC students, exams begin tomorrow Uncategorized
  • Anna Chalisa in Hindi Chalisa
  • Mehandipur Balaji Aarti Aarati

How to get darshan of Lord Rama?

Posted on March 25, 2020March 25, 2020 By admin No Comments on How to get darshan of Lord Rama?

गोस्वामी तुलसीदास का हनुमानजी से कैसे मिलना हुया था? क्या वास्तव में हनुमान जी ने उन्हें भगवान राम के दर्शन करवाये थे?

तो चलिए शुरू करते हैं जब भगवान श्री राम ने अपने सारे सांसारिक कर्त्तव्यों से निवृत होने के पश्चात सरयू नदी में जब प्राण त्यागने का निश्चय किया तो हनुमान जी ने भी उनके साथ चलने का अनुरोध किया तब श्रीराम ने उन्हें इस पृथ्वी पर रहकर समाज कल्याण करने का आदेश दिया और साथ ही अपने शरीर को त्यागने के पहले महाबली हनुमानजी को अजर अमर होने का भी आशीर्वाद दिया था ताकि वे सदैव राम नाम की अलख और भक्तों का मार्गदर्शन करते रहें। आज भी आप को हनुमान जी की उपस्थिति सच्चे दिल से याद करने पर महसूस स्वयं कर सकते हैं जिसके अनगिनत प्रमाण हमारे इतिहास में दर्ज हैं।

स्वयं महाकवि तुलसीदास जी को हनुमान जी ने साक्षात प्रगट होकर श्रीराम के दर्शन करने का सूत्र बतलाया था। यदि आप उस किस्से को पढें तो आपको इस बात की सत्यता का स्वंय आभास हो जाएगा की सदियों से हनुमानजी अपने भक्तों को दर्शन देकर उनकी विकट से विकट समस्या को हल करते रहे हैं। श्रीराम से तुलसीदास जी मिलवाने की यह सत्य घटना आप अपने घर के किसी भी बुजुर्ग से मिलकर पुख्ता कर सकते हैं ।चलिए इस अविश्वरणीय घटना को आपको सुनाने का सौभाग्य प्राप्त करूँ, ताकि आपके साथ साथ क्योरा के मेरे समस्त साथीगण भी इसे सुने व समझें और पुनः ताजा कर लें। तो किस्सा यूँ है कि महान ग्रन्थ रामचरित मानस के रचयिता श्री तुलसी दास जी जिनका जन्म 1554 ईस्वी में हुआ था उन्हें भगवान श्रीराम के साक्षात् दर्शन करने की प्रकट अभिलाषा हुई। और यह अजर अमर हनुमानजी की कृपा रही कि उन्हें कलियुग में भी भगवान श्री राम और लक्ष्मणजी के दर्शन हुए या यूं कहें कि हनुमानजी जी की असीम कृपा व भगवान राम के अनन्य भक्त होने के कारण ही तुलसी दास जी बाल्य रूप रूप में भगवान राम के दर्शन का सौभाग्य मिला।

विदित हो कि तुलसीदास जी को भगवान राम की भक्ति की प्रेरणा अपनी पत्नी रत्नावली से ही प्राप्त हुई थी जिसके द्वारा अपमानित किये जाने से वे रामजी की भक्ति में फिर ऐसे डूबे कि दुनिया-जहान की सुध न रखी। तुलसी दासजी अक्सर भगवान की भक्ति में लीन होकर जनमानस को राम कथा सुनाया करते थे। एक बार काशी में रामकथा सुनाते समय इनकी भेंट एक प्रेत से हुई जो अपनी मुक्ति हेतु भटक रहा था तथा तुलसीदास जी से केवल इस कारण प्रसन्न हो गया था कि तुलसीदास जी अनजाने में जिस पेड़ पर जल छोड़ते थे उसी पेड़ पर उस प्रेत का निवास था। वार्तालाप के दौरान उस प्रेत ने उन्हें किसी भी तरह की सहायता प्रदान करने को पूछा तो, तुलसीदास जी ने उस प्रेत से भगवान राम मिलने की अपनी तड़प के बारे में बतलाया। तब उसने ने ही उन्हें हनुमानजी के आव्हान के लिए कहा था साथ ही तुलसीदास जी से बोला कि इस जगत में सदैव अजर अमर रहने वाले रामजी के परम भक्त केवल हनुमानजी ही हैं जो आपको भगवान श्रीराम से मिलवा सकते हैं। साथ ही उस प्रेत ने उन्हें हनुमान जी के दर्शन करने का उपाय बतलाया। तुलसी दास जी अब हनुमान जी के दर्शन को व्याकुल हो गए और फिर उन्हें सच्चे दिल से याद करने के फलस्वरूप उनके दर्शन पा ही लिए और उनसे प्रार्थना करने लगे कि वे उन्हें श्रीरामजी के दर्शन करवा दें।हनुमान जी ने तुलसी दास जी को बहुत समझाने व बहलाने की कोशिश की लेकिन तुलसीदास टस से मस नहीं हुए। तब हनुमान जी ने उनसे कहा कि चलिए आपको भगवान श्रीरामजी के दर्शन चित्रकूट में प्राप्त होंगे। प्रशन्नचित तुलसीदास जी उसी समय चित्रकूट के लिए रवाना हो लिए और वहाँ के रामघाट पर अपना डेरा जमा लिया तथा श्रीराम का स्मरण करते हुए व्याकुलता से उनकी राह देखने लगे।एक दिन मार्ग में उन्हें 2 अति सुंदर युवक घोड़े पर बैठे नजर आए, जैसे ही तुलसीदास जी उन्हें देखा वे सम्मोहित हो लगभग अपनी सुध-बुध खो बैठे। जब वे युवक इनके सामने से चले गए तब उनके सामने हनुमान जी प्रकट हुए और बतालाया कि ये युवक ही श्रीराम और लक्ष्मण जी थे। तुलसी दास जी भावातुर होकर रोने लगे और पछताने लगे कि वह अपने प्रिय प्रभु को ही नहीं पहचान पाए। तुलसी दास जी को विकट दुखी देखकर हनुमान जी ने सांत्वना दी कि कल सुबह आपको फिर राम-लक्ष्मण के दर्शन होंगे। दूसरे दिन जब प्रात:काल स्नान-ध्यान करने के बाद तुलसी दास जी जब घाट पर लोगों को चंदन लगा रहे थे तभी बालक के रूप में भगवान राम इनके पास आए और कहने लगे कि बाबा हमें चंदन नहीं लगाओगे। हनुमान जी को लगा कि तुलसी दास जी इस बार भी भूल न कर बैठें इसलिए वे तोते का रूप धारण कर गाने लगे

‘चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीर। तुलसी दास चंदन घिसें, तिलक देत रघुबीर’।

ये महाबली हनुमान जी ही थे जिन्होंने तुलसीदास जी को भगवान श्रीराम का सशरीर दर्शन करवाए।

जय श्रीराम।

प्रेरणास्त्रोत: मानस का हंस (अमृतलाल नागर)

how to get darshan of lord rama
hanuman miracles stories

mantra to meet hanuman

setuu hanuman book

hanuman chalisa for marriage

hanuman devotee

hanuman real story

hanuman chalisa? – quora

power of hanuman chalisa

Uncategorized

Post navigation

Previous Post: Stotra to fight with Corona Virus
Next Post: Tallest Hanuman Deity in the US is Installed in Delaware

Related Posts

  • Did Persians have their own gods? Uncategorized
  • The ultimate way to clean your toilet by Washing Powder! Uncategorized
  • FORMAT OF AFFIDAVIT FOR CHANGE OF NAME AFTER MARRIAGE Uncategorized
  • Secret meaning of “Aum Namoji Aadya” Uncategorized
  • How much force would be required to lift up a planet? Uncategorized
  • Klesh Nashak Mantra Uncategorized

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • What did Aristotle say about the Earth and its motion?
  • The ultimate way to clean your toilet by Washing Powder!
  • Does staying up late at night cause diabetes?
  • Which is better for diabetic patients to eat, potatoes or carrots?
  • What are the benefits and drawbacks of pay per click advertising on search engines for selling products on Amazon?

Archives

  • February 2023
  • January 2023
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • December 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • August 2021
  • July 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • April 2021
  • March 2021
  • February 2021
  • January 2021
  • December 2020
  • November 2020
  • October 2020
  • August 2020
  • June 2020
  • March 2020
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • March 2019
  • February 2019
  • January 2019
  • November 2018
  • October 2018
  • September 2018
  • August 2018
  • July 2018
  • June 2018
  • May 2018
  • April 2018
  • March 2018
  • February 2018
  • January 2018
  • November 2017
  • September 2017
  • August 2017
  • July 2017
  • June 2017
  • May 2017
  • April 2017
  • March 2017
  • February 2017
  • January 2017
  • December 2016
  • November 2016
  • October 2016
  • September 2016
  • August 2016
  • July 2016
  • April 2016
  • March 2016
  • February 2016
  • January 2016
  • December 2015
  • November 2015
  • October 2015
  • September 2015
  • August 2015
  • July 2015
  • June 2015
  • May 2015
  • April 2015
  • March 2015
  • February 2015
  • January 2015
  • December 2014
  • October 2014
  • September 2014
  • August 2014
  • June 2014
  • May 2014
  • January 2014
  • December 2013
  • November 2013
  • October 2013
  • September 2013
  • August 2013
  • July 2013
  • June 2013
  • May 2013

Tags

2016 aarti anjaneya ashtottar baba chalisa devi devotional songs sanskrit download durga english gayatri gujarati hanuman hindi hindu horoscope indian journey jyotirlinga kali lord mantra? marathi meaning modi MUMBAI namo navratri sanskrit saraswati shani shiv shree shri stotra stotram temple text tree vedic vishnu visit with yatra
  • Shree Shakambhari Chalisa in Hindi Aarati
  • Sagittarius Yearly Horoscope 2021 Articles
  • Mantra for children behaviour Mantras
  • Boons Articles
  • THYROID PROBLEM CURE NATURALLY Health
  • Asthma treatment in ayurveda in marathi Articles
  • Sarvatobhadra Mandal Pujan Vidhi Uncategorized
  • Hastamalak Stotra Stotra

Copyright © 2023 Chalisa and Aarti Sangrah in Hindi.

Powered by PressBook News WordPress theme